Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कोलकाता में सीए की हत्या के बाद डेटिंग ऐप्स पर बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस की चेतावनी

आदर्श लोसाल्का की हत्या उसी महिला और उसके साथी ने की, जिससे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में माना कि वे ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर पैसे वसूलते थे।

27 Nov 2025

कोलकाता में सीए की हत्या के बाद डेटिंग ऐप्स पर बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस की चेतावनी

कोलकाता। कोलकाता के कसबा इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट आदर्श लोसाल्का की हत्या के बाद पुलिस ने डेटिंग ऐप्स के जरिए बने रिश्तों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ कहा है कि डेटिंग ऐप्स पर बनी नई पहचान के आधार पर मिलने जाने से पहले लोग जरूरी सावधानी बरतें, क्योंकि हाल के दिनों में ठगी, ब्लैकमेलिंग और लूटपाट जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

आदर्श लोसाल्का की हत्या उसी महिला और उसके साथी ने की, जिससे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में माना कि वे ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर पैसे वसूलते थे।

पुलिस का कहना है कि कोलकाता और आसपास के जिलों में कई लोग डेटिंग ऐप्स पर बने रिश्तों के झांसे में आकर बड़ी रकम गंवा चुके हैं। कुछ गिरोह महिलाओं और पुरुषों की मिलीभगत से युवाओं को ‘स्पेशल फ्रेंडशिप’ के नाम पर फंसाकर ठगी कर रहे हैं। कई मामलों में महिलाएं होटल तक साथ जाती हैं और फिर नशा कराकर, ब्लैकमेल कर या मौका पाकर लूट कर फरार हो जाती हैं।

इसी पृष्ठभूमि में कोलकाता पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि डेटिंग ऐप्स पर बने नए संपर्कों को बैंक विवरण, एटीएम पिन, निजी जानकारी या मोबाइल का पासवर्ड बिल्कुल न दें। पुलिस ने यह भी कहा कि होटल या किसी निजी जगह पर जाते समय कीमती सामान और एटीएम कार्ड साथ ले जाने से बचना चाहिए और किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान सावधानी से करना चाहिए ताकि सामने वाला मोबाइल का पिन या पैटर्न न देख सके।

पिछले महीने पुलिस ने मिंटो पार्क के पास एक कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। यह गिरोह डेटिंग में रुचि दिखाने का दिखावा कर लोगों से पैसे वसूलता था।

इसी तरह, ईस्ट जादवपुर में एक महिला ने एक कारोबारी को होटल में बुलाकर शराब पिलाई और उसके बेहोश होने पर सोना लूटकर फरार हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डेटिंग ऐप्स के जरिए मिलने वालों से बातचीत और मुलाकात के दौरान सावधानी ही ऐसी घटनाओं से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सीए की हत्या के बाद डेटिंग ऐप्स पर बढ़ते अपराधों
आदर्श लोसाल्का की हत्या उसी महिला और उसके साथी ने की, जिससे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। विर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News